WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: दक्षिणी चक्रवात, MP सहित कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना

2474
Weather Update: दक्षिणी चक्रवात, MP सहित कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना

Weather Update: दक्षिणी चक्रवात, MP सहित कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के दक्षिण-पश्चिम महासागर में बन रहा चक्रवात अपनी दिशा बदलते हुए अब पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है जिससे गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना अगले 2 से 4 दिनों में बन रही है। इसके असर से मुंबई और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना बनेगी। इसी चक्रवात के कारण पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर भारत की ओर अग्रसर हो गया है, जिसके कारण आज कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा दिल्ली में बारिश की है।

संपूर्ण मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के चलते बादलों की आवाजाही तेज होगी। संभावना है 3 दिन बाद मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश शुरू हो जाएगी जो पश्चिमी चक्रवात के असर से होगी। चक्रवात के जाने के बाद पूर्वी मानसून सक्रिय हो पाएगा। बंगाल की खाड़ी में जमा मानसून भारत के दक्षिणी राज्य में बारिश कर रहा है।