WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए 5 लाख लड्डू प्रसाद के 4 ट्रकों को CM डॉ मोहन यादव ने भोपाल से रवाना किया

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन द्वारा बनाए गए है लड्डू प्रसाद 

1096

रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए 5 लाख लड्डू प्रसाद के 4 ट्रकों को CM डॉ मोहन यादव ने भोपाल से रवाना किया

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति उज्जैन द्वारा अयोध्या में भगवान राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में भेजे जा रहे 5 लाख लड्डू प्रसाद के ट्रकों को तुलसी मानस प्रतिष्ठान भोपाल से केसरिया ध्वजा दिखाकर रवाना किया। अयोध्या के लिए चार ट्रक रवाना किए गए हैं। प्रत्येक ट्रक में सवा लाख लड्डू हैं।

IMG 20240119 WA0028

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इससे पहले मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में भगवान राम का पूजन अर्चन किया । मंत्री श्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवान दास सबनानी, भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री लिली अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित थे ।

IMG 20240119 WA0026