WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: मौसम के विचित्र हाल, 9,10 मई को MP में फिर से हो सकती है बारिश !

अफ्रीका और अरब देशों से बादलों के कारण राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित उत्तर भारत में बना हुआ है बादलों का आगमन!

1020

Weather Update: मौसम के विचित्र हाल, 9,10 मई को MP में फिर से हो सकती है बारिश !

मौसम के विचित्र हाल चल रहे हैं। मध्य प्रदेश में 9,10 मई को में फिर से बारिश हो सकती है। अरब देशों ने कभी इतनी बारिश नहीं देखी होगी जो इस समय अफ्रीका के मार्फत अरब के कुछ हिस्सों में लगातार हो रही है। पिछले डेढ़ महीने से यह सर्कल चल रहा है, जिसमें अफ्रीका से बादल उठते हैं और अरब देशों से होते हुए भारत की तरफ बढ़ते हैं। यही कारण है की बादलों का आगमन राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित उत्तर भारत में बना हुआ है।

इसमें दक्षिण महासागर में पूर्व की तरफ से आ रहे हैं बादल भी अफ्रीका की हवाओं संग मिलकर उत्तर पश्चिम की ओर उठ रहे हैं।

उत्तर भारत में आज बादल छाए रहेंगे। कश्मीर में आज तेज बारिश हो सकती है। लेह में बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में बादल छाएंगे।इसके अलावा पंजाब में भी बादल रहेंगे। दिल्ली हरियाणा में हल्के बादल छाएंगे।

मध्य प्रदेश में बादलों का आगमन लगातार बना रहेगा। कभी बादल रहेंगे, कभी नहीं भी रहेंगे, लेकिन यह सिलसिला 10 मई तक चलने की संभावना है और डे एंड टाइम वेदर रिपोर्ट के अनुसार 9, 10 मई को मध्य प्रदेश में फिर से बारिश हो सकती है, इसका खास असर प्रदेश के मध्य हिस्से में ज्यादा हो सकता है।

दक्षिण महासागर में भी बादल सक्रिय हैं इसलिए केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बारिश का सिलसिला चल सकता है। मालदीव और श्रीलंका में निरंतर बारिश हो सकती है।