WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Jaiprakash Chouksey Died At 83: जयप्रकाश चौकसे का निधन जिंदगी के पीछे चले गए ‘परदे के पीछे’ के स्तम्भकार

3595

Jaiprakash Chouksey Died At 83

Indore : जाने-माने फ़िल्म समीक्षक और दैनिक भास्कर के स्तंभकार जयप्रकाश चौकसे का आज सुबह सवा 8 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। हाल ही में दैनिक भास्कर ने उनके कॉलम ‘परदे के पीछे’ की अंतिम क़िस्त प्रकाशित की थी।

Jaiprakash Chouksey

आज बुधवार शाम 5 बजे सयाजी के पीछे स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। चौकसे की उम्र 83 वर्ष थी। उनके छोटे पुत्र आदित्य मुंबई में हैं, जो दोपहर की फ्लाइट से इंदौर पहुंचेंगे, उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निज निवास E-11 एचआईजी कॉलोनी (शैफाली जैन नर्सिंग होम के पीछे) से निकलेगी।

Jaiprakash Chouksey Died At 83

Jaiprakash Chouksey Died At 83

हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय स्तंभकार जयप्रकाश चौकसे कैंसर से पीड़ित होते हुए भी निरंतर लिखते रहे। उनका स्तम्भ 26 साल 117 दिन तक लगातार प्रकाशित हुआ जो एक रिकॉर्ड है।लेकिन, वे इतने ज्यादा अस्वस्थ हो गए थे कि उन्हें अपना यह स्तंभ बंद करना पड़ा।

Also Read: Death of an indian student : रुसी सैनिकों ने एक भारतीय स्टूडेंट को गोली मार दी