WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Uttarakhand Chunav 2022 : कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी महत्वपूर्ण, भाजपा का प्लान तैयार

1301

Dehradun : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले जिस आशंका को लेकर उत्तराखंड में तैनात किया गया था, वो स्थिति आती दिखाई दे रही है। यहाँ भाजपा को रिपोर्ट मिली थी कि मुकाबला नजदीकी होने से कुछ भी स्थिति बन सकती है।

उन्होंने पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से उनके आवास पर मंत्रणा की। उसके बाद सुभाष रोड स्थित एक होटल में पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ मतगणना के बाद की स्थिति पर मंत्रणा की है।

प्रदेश में आज मतगणना के बाद चुनाव नतीजे सामने आएंगे। मतगणना से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय देहरादून पहुंचे।

2016 में कांग्रेस में सेंधमारी के असल सूत्रधार विजयवर्गीय ही थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चुनाव मतगणना से पहले भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें खास मिशन को अंजाम देने के लिए भेजा है।

राष्ट्रीय महामंत्री ने सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर जाकर मंत्रणा की है।

शाम को सुभाष रोड स्थित एक होटल में उन्होंने प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ चुनाव नतीजे के बाद बनने वाली स्थिति को लेकर रणनीति पर विचार किया।