WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

पैसा आने पर भी जो अच्छे काम नहीं करते, उनकी संतान भटकती ही है!, सांसद प्रज्ञा सिंह की आर्यन खान की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया

1089

भोपाल। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग मामले में पकड़े जाने पर भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ने प्रतिक्रिया दी।
उनका कहना है कि जिनके पास बहुत पैसा आ जाता है और वे अच्छे काम नहीं करते, उनके बच्चे ऐसे ही बिगड़ते हैं। उनका यह भी कहना है कि जिनका लक्ष्य तय नहीं होता, वो राह से भटकते ही हैं।

उन्होंने शाहरुख खान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये वो लोग हैं, जो कमाते यहां है और लगाते वहां (पाकिस्तान) हैं। सांसद ने यह भी कहा कि जब भी मदद की बात आई, इन्होंने भारत की नहीं, बल्कि पाकिस्तान की मदद की है।

अब ऐसे लोगों की असलियत सामने आती जा रही है। आगे जो भी बचा होगा सब सामने आ जाएगा। भारत को राष्ट्रवादी लोगों की जरूरत है, वही यहां रहेंगे, वही पनपेंगे, बाकी सबका ईश्वर जाने।

प्रज्ञा सिंह ने कहा कि जिसके लक्ष्य नहीं होता वो तो राह से भटकता ही है। ये वो लोग हैं, जो भारत में अपने आपको असुरक्षित मानते हैं। ये ग्लैमरस दुनिया के लोग हैं, जिनका जमीन पर कुछ नहीं होता।