WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Weather Update: आज से गुजरात के रास्ते MP में आएंगे बादल, 18 अक्टूबर से ठंड में होगा इजाफा

भारत के उत्तर में पश्चिमी हवाओं के चलते दो दिन बाद से बादल कश्मीर, लद्दाख में छाएंगे.

1275

Weather Update: आज से गुजरात के रास्ते MP में आएंगे बादल, 18 अक्टूबर से ठंड में होगा इजाफा

दिनेश सोलंकी की विशेष रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में आज से गुजरात के रास्ते बादल आएंगे जो मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में फैल जाएंगे। दो दिन बाद पश्चिमी भाग से बादल जब छटेंगे तब ठण्ड का अहसास होगा। इस दौरान हलकी बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 18 अक्टूबर से ठंड में इजाफा होता रहेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बार फिर मध्य प्रदेश के दक्षिण -पश्चिम क्षेत्र में आज से बादल छाने लगेंगे। दक्षिण राज्यों में अब भी पूर्वी दिशा से बादलों की आवक बरकरार है, यही बादल दक्षिण से पश्चिमी होकर उत्तर-पूर्व ओर चलेंगे।
[ चित्र से समझें ] तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में कई जगह सामान्य से भारी बारिश करते हुए बादल महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात से होते हुए मध्य प्रदेश आएंगे। कल मध्य प्रदेश के अनेक हिस्सों में बादल फ़ैल जायेंगे। एक डिग्री तापमान बढ़ेगा और दो दिन बाद पश्चिमी भाग से बादल जब छटेंगे तब फिर से ठण्ड का अहसास होगा। इस दौरान हलकी बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
इधर भारत के उत्तर में पश्चिमी हवाओं के चलते दो दिन बाद से बादल कश्मीर, लद्दाख में छाएंगे। गुरुवार से बर्फ़बारी की चपेट में भी आ सकते हैं।