WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home सोशल मीडिया में वाइरल

Fighting over Dog Walking: सोसायटी में कुत्ता घुमाने को लेकर लड़ाई, कैमरे में कैद हुई दे दनादन मारपीट !

647

Fighting over Dog Walking:सोसायटी में कुत्ता घुमाने को लेकर लड़ाई, कैमरे में कैद हुई दे दनादन मारपीट !

बेंगलुरु:बेंगलुरू के वर्थुर इलाके में ब्रिगेड यूटोपिया सोसायटी में एक शख्स कुत्ते को उस जगह घुमाने पहुंच गया जहां सीनियर सिटीजन को व्यायाम करने का स्थान बनाया गया है। बस फिर क्या था उन्हें जमकर कूट दिया गया।, फिर हाथापाई शुरू हो गई और देखते‑देखते पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. एक तरफ वॉकिंग‑एंड‑एक्सरसाइज जोन में मौजूद बुजुर्ग, दूसरी तरफ कुत्ते को लेकर पहुंचे निवासी तरुण अरोड़ा. दोनों के बीच की हाथापाई ने चंद पलों में सोसायटी की शाम को हंगामे में बदल दिया.

हड़बड़ी में लोग जुटे, बीच‑बचाव की कोशिशें हुईं, मगर तब तक मुक्के‑घूंसे चल चुके थे और मामला थाने तक पहंच गया. अब पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की पड़ताल कर रही है.यह मामला ब्रिगेड यूटोपिया ईस्ट एंटोपिया अपार्टमेंट का है, जहां निवासी तरुण अरोड़ा अपने पालतू कुत्ते को टहलाने बाहर आए थे.

शिकायत के अनुसार, अपार्टमेंट परिसर में बुजुर्गों के लिए एक अलग से वॉकिंग और एक्सरसाइज जोन निर्धारित है. आरोप है कि तरुण अरोड़ा अपना कुत्ता उसी क्षेत्र के पास ले आए, जिसके बाद वहां मौजूद बुजुर्गों ने उनसे कुत्ते को उस हिस्से में लाने और पास ही कुत्ते के पेशाब करने पर आपत्ति जताई. इसी बात पर बहस शुरू हुई और विवाद बढ़ गया

यह बहस कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई. तरुण अरोड़ा का आरोप है कि सात से आठ बुजुर्ग उन पर टूट पड़े, उन्हें लातों और हाथों से मारा. इस दौरान वहां मौजूद एक महिला ने बीच‑बचाव करते हुए विवाद को और आगे बढ़ने से रोक दिया. घटना के बाद तरुण अरोड़ा ने वार्थुर पुलिस स्टेशन में हमले की शिकायत दर्ज कराई है. लेकिन मामला यहीं नहीं रुका, बुजुर्गों के ग्रुप की एक महिला ने भी तरुण अरोड़ा के खिलाफ काउंटर-शिकायत दायर की है.

मामले में एफआईआर दर्ज

महिला का आरोप है कि जब उन्होंने कुत्ते के पेशाब करने पर सवाल किया, तो अरोड़ा ने उन्हें धमकाया और हमला किया. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अरोड़ा ने उन्हें धमकी दी कि उनके बच्चे विदेश में रहते हैं और वह उन्हें “नहीं छोड़ेंगे”. इस कारण अब वे अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई हैं और पुलिस सुरक्षा की मांग कर रही हैं.

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल चल रही है. इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ दिख रहा है कि पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई फिर हाथापाई शुरू हो गई. इस बीच वहां मौजूद बाकी बुजुर्गों ने भी आकर कुत्ते के मालिक पर आकर लात-घूसों की बरसात कर डाली.

मैडम जी को मालिश पसंद है ,स्कूल में बच्चियों से बेलन से करवाई मालिश