WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Raja Raghuvanshi की हत्या से ठीक पहले का एक और वीडियो आया सामने ,तीनों आरोपी कर रहे थे फॉलो?

2744

Raja Raghuvanshi की हत्या से ठीक पहले का एक और वीडियो आया सामने ,तीनों आरोपी कर रहे थे फॉलो?

शिलांग की पहाड़ियों में ट्रैकिंग करते जो वीडियो तीनों आरोपी का सामने आया है, उसमें विशाल सबसे आगे चलता दिखाई दे रहा है, जबकि उसके पीछे आनंद है, फिर आकाश राजपूत है. तीनों हाथ में अपने डंडा लिए हुए हैं. तीनों की आंखों में किसी प्रकार का भय नहीं दिखाई दे रहा है

राजा रघुवंशी की हत्या से कुछ घंटे पहले का एक और वीडियो सामने आया है. ये वीडियो फोटोग्राफर देव सिंह ने ही ने पोस्ट किया है, जिन्होंने इससे पहले राजा रघुवंशी और सोनम का वीडियो शेयर किया था जिसमें सोनम सफेद टी-शर्ट में दिखाई दे रही है और राजा ने शर्ट उतार रखी है. दोनों ही वीडियो शिलॉन्ग के डबल डेकर रूट ब्रिज का है.

20 मिनट के अंतर पर दिखे राजा-सोनम और तीन लोग

वीडियो शेयर करने वाले देव सिंह ने कहा कि राजा-सोनम और तीन लोगों के कैमरे में कैद होने का अंतर 20 मिनट है. तीनों शख्स 23 मई की सुबह 9:25 AM बजे पर कैमरे में कैद हुए. वहीं राजा-सोनम सुबह 9:45 AM बजे वीडियो में कैद हुए.

देव सिंह ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए कहा था कि उनके पास इंदौर के तीन लोगों वाला वीडियो भी है. फोटोग्राफर देव सिंह ने 23 मई को डबल डेकर रूट ब्रिज के रास्ते पर थे उसी दौरान उनके कैमरे ये दोनों ही वीडियो कैद हो गया. सोनम ने जो व्हाइट टी शर्ट पहन रखा है वो टी शर्ट पुलिस राजा के शव के पास से 2 जून को बरामद कर चुकी है.

raja raghuvanshi murder case 1 2

23 मई हुई थी राजा की हत्या

मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की 23 मई को हत्या कर दी गई. 9 जून को राजा की पत्नी सोनम, उसके प्रेमी राज कुशवाहा और तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया गया. 9 जून को सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया था. 11 मई को राजा और सोनम की शादी हुई थी. 16 मई को सोनम और राज ने राजा की हत्या की फाइनल प्लानिंग की. 21 मई को पति-पत्नी गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे.

2 जून को मिली राजा की लाश

23 मई को पूर्वी खाली हिल्स जिले के सोहरा में नोंगरियाट गांव में एक होमस्टे से निकलने के कुछ घंटों बाद ही सोनम और राजा लापता हो गए. 2 जून को राजा की लाश एक घाटी में मिली.

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

जिस जगह पर राजा रघुवंशी की हत्या की गई उस जगह को वेई सावडोंग झरना कहा जाता है. शिलॉन्ग से 65 किलोमीटर दूर सोहरा के जंगल का ये सुनसान इलाका है. इसी सुनसान का फायदा उठाकर उस दिन हत्या को अंजाम दिया गया. दोपहर 23 मई की दोपहर को करीब 1 से 2 बजे के बीच धारदार हथियार से राजा पर वार किया गया. जख्मी हालत में खाई से नीचे फेंक दिया. जिस हथियार से हमला किया गया वो पुलिस ने बरामद कर लिया है.

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी….सोनम के साथ का आखिरी वीडियो आया सामने 

Sonam’s Look has Changed : लॉकअप में बहुत अलग दिखने लगी सोनम, हुलिया बदल गया!