WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Rajnath Singh’s Helicopter Technical Snag: पचमढ़ी से वापसी में राजनाथ सिंह के एयरफोर्स हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, दूसरे हेलीकॉप्टर से भोपाल आए

3520
WhatsApp Image 2025 06 16 At 22.08.00

Rajnath Singh’s Helicopter Technical Snag: पचमढ़ी से वापसी में राजनाथ सिंह के एयरफोर्स हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, दूसरे हेलीकॉप्टर से भोपाल आए

  चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

  पचमढ़ी : पचमढ़ी से वापसी में राजनाथ सिंह के एयरफोर्स हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से वे दूसरे हेलीकॉप्टर से भोपाल आए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह जब वापस पचमढ़ी से भोपाल आ रहे थे तो हेलीकॉप्टर उड़ नहीं पाया उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी।
जब विलंब होने लगा तो राजनाथ सिंह के लिए दूसरा हेलीकॉप्टर बुलाया गया और उससे वह भोपाल के लिए रवाना हुए। कोई तीन घंटे के बाद हेलीकॉप्टर सुधरा।

आज पचमढ़ी में बीजेपी विधायकों और सांसदों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस शिविर में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राजनाथ सिंह ने पार्टी नेताओं को अनुशासन, संवाद और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए संबोधित किया।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद, राजनाथ सिंह को भोपाल लौटना था। वे एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से पचमढ़ी पहुंचे थे, लेकिन वापसी के समय उसी हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इंजन में समस्या आने के कारण हेलिकॉप्टर टेकऑफ नहीं कर सका, जिससे हेलीपैड पर हलचल मच गई। इसके बाद तुरंत दूसरा हेलिकॉप्टर मंगवाया गया, जो शाम करीब 5:35 बजे तकनीकी सुधार के बाद भोपाल के लिए रवाना हुआ। राजनाथ सिंह और उनके साथ मौजूद अधिकारी सुरक्षित दूसरे हेलिकॉप्टर से भोपाल पहुंचे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पचमढ़ी में ड्रोन व पैराग्लाइडर के उपयोग पर भी रोक लगाई गई थी।
राजनाथ सिंह के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी की खबर से थोड़ी देर के लिए हड़कंप जरूर मचा, लेकिन सब कुछ सुरक्षित तरीके से संभाल लिया गया।