WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

असम के CM की पत्नी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा दर्ज

1644
असम के CM की पत्नी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा दर्ज

कीर्ति कापसे की खास खबर

हाल ही में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा की पत्नी ने मानहानि का मुक़दमा दायर किया है।

मनीष सिसोदिया ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। सीएम हिमंत ने सिसोदिया के आरोप को झूठा करार दिया था व उन्हें कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी थी।

इसी कड़ी में सीएम हिमंत की पत्नी रिंकी ने सिसोदिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया है। उन्होंने 100 करोड़ का हर्जाना देने की मांग की है।

सिसोदिया ने 4 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि असम सरकार ने सीएम हिमंत की पत्नी और बेटे की कंपनी को पीपीई किट खरीदने के मामले में फायदा पहुंचाया है। जिसे सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने सिरे से खारिज कर दिया था।


Read More… “मुर्मू” के राष्ट्र की “प्रथम नागरिक” बनने के मायने … 


अब रिंकी शर्मा ने सिसोदिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। उनके वकील पदमाधर नायक ने कहा कि केस बुधवार तक सूचीबद्ध हो जाएगा। रिंकी ने भी तथ्य स्पष्ट किए थे। उन्होंने कहा था कि महामारी की शुरुआत में असम सरकार के पास एक भी पीपीई किट नहीं थी। इस पर मैंने संज्ञान लिया और 1500 पीपीई किट वितरित किए। मैंने इसे अपने सीएसआर के हिस्से के रूप में मानने के लिए एनएचएम को लिखा था अतः ये मनीष सिसोदिया द्वारा लगाए गए आरोप मनगढ़न्त है और मनीष सिसोदिया ने छवि को चोट पहुचाने की कोशिश की है ।