WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Bihar Violence : रामनवमी के बाद बिहार के कई शहरों में हिंसा!

दो जिलों में शनिवार शाम से हालात फिर बिगड़े!

1178
WhatsApp Image 2023 04 02 At 11.55.31 AM 1 696x393

Bihar Violence : रामनवमी के बाद बिहार के कई शहरों में हिंसा!

Sasaram : रामनवमी के दिन भड़की हिंसा के बाद बिहार के कई शहरों में हालात बेकाबू हैं। बिहार शरीफ और सासाराम में स्थिति संभल नहीं रही। बिहार शरीफ में बम ब्लास्ट में 6 लोग घायल हुए। कुछ जगह फायरिंग भी हुई, इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। सासाराम में धारा 144 लागू है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज सासाराम आना था, लेकिन यह दौरा रद्द कर दिया गया।

रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान बिहार शरीफ में दो समुदायों में झड़प के दूसरे दिन शनिवार की देर शाम फिर स्थिति बिगड़ गई। गगन दीवान मोहल्ले के बाद शहर के बनौलिया, बड़ी सकुनत व पहरपुरा में शरारती तत्वों ने कई राउंड फायरिग की। गोली लगने से पहरपुरा निवासी गुलशन कुमार व खासगंज निवासी प्रोफेसर शकील अहमद घायल हो गए।

WhatsApp Image 2023 04 02 at 11.55.31 AM

इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। डीएम ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहारशरीफ के शहरी क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारशरीफ और सासाराम की घटना पर कहा कि कोई जान-बूझकर इस तरह का काम कर रहा। अधिकारियों को गड़बड़ी करने वालों का पता लगाने को कहा गया है। सरकार अलर्ट है।

इससे पहले उपद्रव के आरोप में बिहारशरीफ में 27 और सासाराम में 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उपद्रव की सूचना मिलते ही डीएम शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा मौके पर पहुंचे। बनौलिया मोहल्ला में भी अधिकारियों का दल पहुंचा और वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों जिलों में संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है। अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद है।