WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MLA Danced : ‘सेठ नाचे सेठानी नाचे’ की धुन पर विधायक भी नाचे!

रामलीला उत्सव में राम जी के राज्याभिषेक ने MLA को अभिभूत कर दिया!

1141
WhatsApp Image 2023 04 02 At 11.33.31 AM

MLA Danced : ‘सेठ नाचे सेठानी नाचे’ की धुन पर विधायक भी नाचे!

Vidisha : राजनीति नेताओं से जो न कराए वो कम है! फिर जब चुनाव नजदीक हों, तो नेताओं की मेहनत भी बढ़ जाती है। फिर वो मतदाताओं को मनाने की बात हो या उन्हें लुभाने की! अब विदिशा जिले के सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा तो मंच पर नाचने ही लगे। ‘सेठ नाचे सेठानी नाचे’ की धुन पर ठुमक ठुमककर विधायक ने डांस किया। विधायक का डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें मंच पर कुछ डांसर्स नृत्य कर रही है और मंच के नीचे विधायक कमर मटका मटकाकर नाच रहे है।

WhatsApp Image 2023 04 02 at 11.33.31 AM 1

सिरोंज में श्री रामलीला उत्सव मनाया जा रहा है। आज ही इसका समापन हुआ। इस दौरान भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के दौरान बधाई गीत और नृत्य चल रहे थे। उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा बाकायदा मंच पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी जा रही थी। माहौल इतना उत्सवी हो गया कि विधायक उमाकांत शर्मा भी अपने आपको रोक नहीं सके।

चैत्र नवरात्र पर सिरोंज स्थित महामाई के दरबार में नौ दिन तक भव्य आयोजन किया जाता है। इस बार यहां रामलीला मंचन का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतिम दिन रावण दहन के बाद भगवान श्री राम के राजतिलक की लीला होने पर जब माहौल खुशनुमा था, तो मंच पर नर्तकियां डांस कर रही थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मंच पर कलाकार देसी राजस्थानी गाने पर डांस कर रहे हैं। इसे देखकर विधायक इतने भावविभोर हो गए कि अपने आपको रोक नहीं सके और झूमकर डांस करने लगे।

बताया गया कि महामाई के दरबार में शुक्रवार रात को रामलीला के मंचन के बाद रावण दहन हुआ। इसके बाद भगवान राम के राजतिलक की लीला का मंचन होना था। इसी के पहले रामलीला के कलाकारों ने दर्शकों के सामने नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें महिला नृत्‍यांगनाओं के साथ मंच पर पुरुष कलाकार भी थे। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक भी नृत्य करने लगे थे और इन्हीं के साथ विधायक शर्मा भी भाव-विभोर होकर नाचने लगे। भाजपा के विधायक उमाकांत शर्मा का डांस देख लोग जबरदस्त तालियां बजा रहे थे।