WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Breaking: राहुल गांधी को धमकाने वाले को कोर्ट ने जमानत दी!

जमानतदार नहीं होने से आरोपी आज जमानत नहीं प्रस्तुत कर सका!

952

Breaking: राहुल गांधी को धमकाने वाले को कोर्ट ने जमानत दी!

Indore : कोर्ट ने राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को जमानत दे दी। सप्ताह भर पहले एक मिठाई की दुकान पर एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और PCC चीफ कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी दया उर्फ ​​प्यारे उर्फ ​​नरेंद्र सिंह को नागदा (उज्जैन) से गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी की तरफ से हाईकोर्ट एडवोकेट उज्जवल फणसे एवं पंकज विश्वकर्मा ने जमानत आवेदन पर बहस की। जमानत पर किए गए तर्कों से सहमत होकर कोर्ट द्वारा आरोपी को दस हजार रुपए की जमानत प्रस्तुत करने का आदेश किया गया। जिससे जमानत का लाभ आरोपी को मिल गया।

लेकिन, जमानतदार नहीं होने के कारण आरोपी आज जमानत नहीं प्रस्तुत कर सका। एडवोकेट फणसे ने बताया कि फिलहाल कोर्ट ने उसे जेल पहुंचा दिया है, लेकिन कल जमानत प्रस्तुत कर उसे रिहा कर दिया जाएगा।