WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Narmada Arti : ओंकारेश्वर पहुंचे राहुल और प्रियंका ने नर्मदा आरती की, ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन!

2204

Narmada Arti : ओंकारेश्वर पहुंचे राहुल और प्रियंका ने नर्मदा आरती की, ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन!

   Omkareshwar : भारत जोड़ो यात्रा के MP पहुंचने के तीसरे दिन आज शाम राहुल गांधी ओंकारेश्वर पहुंचे। वे यहां नर्मदा आरती में शामिल हुए। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी ने नर्मदा आरती की। राहुल गांधी ने मां नर्मदा को चुनरी भी चढ़ाई। दोनों भाई-बहन ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किए। वे करीब 5 मिनट तक मंदिर में रहे।

IMG 20221125 WA0136

IMG 20221125 WA0135

     ओंकारेश्वर में राहुल गांधी धार्मिक रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने सिर पर मेहरून कलर की पगड़ी पहनी थी। गले में माला नजर आई। साथ ही, ऊं लिखा पीले रंग का शॉल ओढ़ रखा था। प्रियंका ने सिर पर चुनरी ओढ़ रखी थी। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। ओंकारेश्वर में नर्मदा के ब्रम्हपुरी घाट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मां नर्मदा की आरती की।

      शुक्रवार को यात्रा 23 किलोमीटर पैदल चलने के बाद अपने आखिरी पड़ाव सनावद पहुंची। यहां लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा का रात्रि विश्राम मोरटक्का में रहा। इससे पहले यात्रा मॉर्निंग ब्रेक के बाद दोपहर करीब साढ़े 3 बजे खरगोन जिले के भानबरड से शुरू हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता चल रहे हैं। बॉक्सर विजेन्द्र सिंह भी यात्रा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ मुक्का दिखाते हुए सेल्फी ली। दोनों मूंछों पर ताव देते हुए भी नजर आए।

IMG 20221125 WA0130

बॉक्सर विजेन्द्र सिंह भी शामिल हुए

     बॉक्सर विजेन्द्र सिंह भी आज राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने मुक्का दिखाते हुए राहुल के साथ सेल्फी भी ली। राहुल गांधी और विजेन्द्र सिंह मूंछों पर ताव देते नजर आए। इससे पहले शुक्रवार सुबह यात्रा खरगोन जिले के खेरदा गांव से शुरू हुई। करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद भानबरड में मॉर्निंग ब्रेक हुआ। राहुल गांधी ने इस दौरान प्रदेश में सरकारी परियोजनाओं के कारण विस्थापित ग्रामीणों से भेंट करके उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि इनका पुनर्वास सरकार की जिम्मेदारी है, जिसे वह भूल गई है। राहुल गांधी ने कहा कि आपके यह आंसू व्यर्थ नहीं जाएंगे। हम साथ मिलकर आपके हक की लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे।