WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Holi Of BJP President VD with Wife Stuti: पत्नी के साथ जमकर होली खेली VD ने

पत्नी के रंग के हमलों से बच नहीं पा रहे हैं VD देखिए वीडियो

4543
Holi Of BJP President VD with Wife Stuti

Holi Of BJP President VD with Wife Stuti: पत्नी के साथ जमकर होली खेली VD ने

 

Bhopal : Holi Of BJP President VD with Wife Stutiइस बार मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष और खजुराहो के सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी पत्नी स्तुति शर्मा के साथ जमकर होली खेली। दोनों का होली खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ है। लेकिन, पत्नी के सामने शर्मा जी की ज्यादा चल नहीं पा रही! ये पहली बार है, जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लोगों ने मस्ती के मूड में देखा। जबकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अक्सर पत्नी साधना सिंह के साथ सभी त्यौहार मनाते देखा जाता है।

दो साल के कोरोनाकाल के बाद इस बार लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का त्यौहार मनाया है। मुख्यमंत्री ने आह्वान भी किया था कि कोरोना नियंत्रित है, सभी होली की खुशियां मनाओ। इसी से प्रेरित होकर पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी पत्नी के साथ पूरे उत्साह से होली का रंग खेला।

वायरल हुए वीडियो में पति-पत्नी घर के बरामदे में एक-दूसरे पर रंग डालते नजर आ रहे हैं। लेकिन, वीडियो देखकर लग रहा है कि पत्नी के रंग के हमलों से विष्णुदत्त शर्मा बच नहीं पा रहे हैं।

FOJGukNaIAInmI2

Holi Of BJP President VD with Wife Stuti

उन्हें उस बाल्टी में से रंग लेने का मौका ही नहीं मिल पा रहा! जबकि स्तुति शर्मा लगातार उन पर रंग डाल रही है। बेटी देवांगना और पत्नी के साथ पार्टी अध्यक्ष का रंगे हुए फोटो भी सामने आया है।

Arun Yadav : ‘कांग्रेस में बदलाव जरुरी, संवादहीनता को भी ख़त्म किया जाए!’