WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

The Kashmir Files: Entry Of MP’s IAS Officer Niyaz Khan कहा- मुसलमानों की हत्याओं को दिखाने के लिए भी एक फिल्म बनानी चाहिए

2366

भोपाल: बहुचर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर चल रहे राष्ट्रीय विवाद में अब मध्यप्रदेश के एक आईएएस अफसर नियाज खान ने एंट्री की है।

उन्होंने एक ट्वीट कर मांग की है कि निर्माता को कई राज्यों में बड़ी संख्या में मुसलमानों की हत्याओं को दिखाने के लिए भी एक फिल्म बनानी चाहिए। मुसलमान कीड़े नहीं बल्कि इंसान और देश के नागरिक हैं।

नियाज खान मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग में उप सचिव है। उन्होंने ट्वीट कर कहा की कश्मीर फाइल ब्राह्मणों का दर्द दिखाती है। उन्हें पूरे सम्मान के साथ कश्मीर में सुरक्षित रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि निर्माता को कई राज्यों में बड़ी संख्या में मुसलमानों की हत्याओं को दिखाने के लिए भी एक फिल्म बनानी चाहिए। मुसलमान कीड़े नहीं बल्कि इंसान और देश के नागरिक हैं।